Kagaz


कागज
ब्लॉगिंग के वृहद संसार में हिंदी भाषा में विचार रखने के लिए कागज ब्लॉग शुरू की है। हिंदी भाषा में कम ही ब्लॉग हैं। कागज ब्लॉग भी इसमें शामिल है। हिंदी भाषा को बढ़ावा देना और हिंदी भाषा को लोकप्रिय बनाना भी ब्लॉग का मकसद है। करोड़ों लोग हिंदी भाषा अच्छी तरह से समझ और बोल लेते हैं। लेकिन हिंदी भाषा में ऐसे ब्लॉग कम ही हैं। उन बातों या विचारों को प्रकट करना, जो आम लोगों के हित से जुड़े होते हैं, को कागज ब्लॉग पर प्राथमिकता है। कहानियां व व्यंग भी पाठकों के लिए उपलब्ध होंगे। मनोरम व रोचक चित्र भी ब्लॉग की खासियत हैं, जो अपने आप ही कई बातें बताती हैं। ब्लॉग पर लोगों की हित से जुड़ी वे बातें भी होती हैं, जो अक्सर खबर नहीं बन पाती हैं। इसी दिशा में कागज ब्लॉग ब्लॉगिंग की दुनिया में पाठकों के समक्ष अच्छी बातों को रखेगा।
   

Post a Comment

0 Comments