War movie रितिक रोशन और टाइगर श्राॅफ के बीच वार

वाॅर मूवी का ट्रेलर लांच हो गया है। पहली नजर में टेलर काफी दिलचस्प लगा। एक्शन से भरपूर यह मूवी दर्शकों को जरूर पसंद आनी चाहिए। रितिक रोशन और टाईगर श्राॅफ अभिनीत यह मूवी दो अक्टूबर को सिनेमघरों में दर्शकों के लिए रिलीज की जाएगी। एक्शन और रोमांच को पसंद करने वालों के लिए यह मूवी काफी खास हो सकती है। इस श्रेणी के दर्शकों के लिए फिल्म में पूरा मसाला है। 


जैसा कि इसके ट्रेलर से लग रहा है। फिल्म में रितिक एक मिशन पर हैं। उनके पीछे टाईगर श्राॅफ हैं। दोनों के बीच चूहे बिल्ली जैसा खेल चल रहा है। लेकिन क्लाइमेक्स बेहतरीन रहने की उम्मीद है। जहां रितिक और टाइगर दोनों ही इस मिशन में शामिल हो सकते हैं। जैसा कि रिलीज किए गए ट्रेलर को देखने से कयास लगाया जा सकता है। असल कहानी तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी। 


फिल्म को कई मनोरम लोकेशन पर फिल्माया गया है। ये फिल्म की एक खास बात है। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है। जिसमें कई एक्शन सीन्स को दिखाया गया है। ट्रेलर में रितिक और टाइगर श्राॅफ के बीच चलने वाले लुका छिपी और एक्शन को दोनों के बीच एक वाॅर की तरह दर्शाया जा रहा है। ट्रेलर में खुलासा कर दिया गया है कि मूवी की कहानी में रितिक ने ही टाइगर को ट्रेनिंग दी थी। इसके बाद रितिक किसी खास मिशन पर है। 

जिन्हे पकड़ने या रोकने के लिए सिर्फ टाइगर श्राॅफ ही काबिलियत रखता है। इसलिए उसे रितिक को पकड़ने के लिए उसके पीछे लगाया जाता है। इसके बाद दोनों के बीच चूहे बिल्ली का खेल शुरू होता है। रितिक और टाइगर दोनों ही एक दूसरे को मात देने के लिए जोर आजमाइश करते दिखाए गए हैं। फिर दोनों के बीच मुलाकात हो जाती है। आमने सामने। फिर क्या होता है। यह फिल्म देखने के बाद ही पता चल पाएगा। जिसका दर्शकों को इंतजार है।

वाॅर मूवी के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर भी पूरा का पूरा एक्शन पैक्ड है। ट्रेलर देखने में मजा आ रहा है। अब उम्मीद है कि फिल्म की कहानी भी दमदार हो। हालांकि रितिक की इस तरह की मूवी में कहानी बेहतर रहने की पूरी उम्मीद की जा रही है। क्योंकि दर्शक अब स्टार कास्ट के अलावा कहानी पर ज्यादा ध्यान दे रहे है। पिछले कुछ फिल्मों से ऐसा साबित भी हुआ है। अंधाधुंध, उरी जैसी फिल्में अपनी कहानी के दम पर और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर ही बड़ी सफलता प्राप्त कर सकी हैं। 

बहरहाल, वाॅर मूवी का ट्रेलर बेहतरीन है। शानदार एक्शन सीन्स का भी पता चलता है। दोनो एक्टर्स को पसंद करने वालों की तादाद भी ज्यादा है। दोनों ही एक्शन सीन्स में काफी बेहतरीन दिखते हैं। उनकी पिछली एक्शन फिल्में सफल भी रही हैं। इसके बाद यह फिल्म उन्हें एक और हिट मूवी देने की पूरी क्षमता रखती है। दोनों ही अभिनेता मंझे हुए अभिनेता हैं। वे फिल्म की मांग को पूरी तरह से अपने अभिनय में उतार सकते हैं। बस इंतजार है तो दो अक्टूबर का, जब यह मूवी सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी।

फिल्म में रितिक मैच्योर लग रहे हैं। उनकी भूमिका की ऐसी डिमांड लगती है। मूवी में उनके बाल हल्के पके हुए दिखाए गए हैं। जो उनपर सूट भी कर रहा है। वहीं मूवी में उनके द्वारा ट्रेन्ड किए गए टाइगर एकदम युवा लग रहे हैं। दर्शकों को दोनों की यह जोड़ी पसंद आएगी। अब फिल्म देखकर ही पता चलेगा कि कौन किसपर पर भारी पड़ता है। हालांकि रितिक को ही बीस दिखाए जाने की उम्मीद है। 

एक नजर
  • फिल्म- वाॅर 
  • स्टारकास्ट-रितिक रोशन, टाइगर श्राॅफ, वाणी कपूर, आशुतोश राणा, अनुप्रिया गोयनका, दिपान्निता शर्मा
  • डिरेक्टर-सिद्धार्थ आनंद
  • प्रोड्यूसर-आदित्य चोपरा
  • डाॅयलाग-अब्बास टायरवाला
  • स्क्रीन प्ले-श्रीधर राघवन, सिद्धार्थ आनंद
  • कहानी-आदित्य चोपरा, सिद्धार्थ आनंद 
  • म्यूजिक-विशाल शेखर
  • सिनेमैटोग्राफी-बेंजामिन जास्पर
  • एडिटेट बाई-आरिफ शेख 
  • प्रोडक्शन कंपनी-यशराज फिल्म्स
  • रिलीज डेट- 02 अक्टूबर 2019 

Post a Comment

0 Comments