S.Khan July 07, 2017
गणित का एक फार्मूला जो, दशकों से पहेली बना हुआ, उसे सुलझाकर आप करोड़पति बन सकते हैं। गणित की जानकारी रखने वालों के लिए ये अच्छा मौका भी है। कई अन्य भी फार्मूले को सिद्ध करने की कतार में हैं। कइयों ने इसे सुलझा लेने का दावा भी किया है। इनमें विदेशी भी हैं और भारतीय भी। अब किसा भाग्य साथ देगा, वक्त ही जाने। आप भी इस फार्मूले को सुलझाकर भाग्य आजमा सकते हैं। फार्मूले को बील कंजेक्चर कहते हैं।
![]() |
| Beal's Conjecture |
मशूहर अमरीकी बैंकर और गणित के शौकीन एंड्रयू बील ने गणित का एक फॉर्मूला बनाया। 1997 में फॉर्मूले को गणितज्ञों से सही या गलत साबित करने को कहा। बील कंजेक्चर नाम का यह गणित का सूत्र अबूझ पहेली बना हुआ है। गणित की इस गुत्थी को सुलझाने वाला करोड़पति भी बन सकता है। क्योंकि फार्मूला प्रतिपादित करने वाले गणितज्ञ और अमेरिकी बैंकर एंड्रयू बील ने आइलैंड की अमेरिकन मैथेमेटिकल सोसायटी (एएमएस) के जरिए इसपर 01 मिलीयन यूएस डॉलर यानी 10 लाख डालर इनाम की घोषणा की थी।
अमेरिका के डलास के एक बैंकर एंड्यू बिल को गणित में भारी दिलचस्पी है। आने वाली पीढिय़ों की भी गणित में दिलचस्पी बनी रहे इसके लिए उन्होंने अपनी ओर से 1997 में फॉर्मूले को गणितज्ञों से सही या गलत साबित करने को कहा। और इस पर पांच हजार अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा। जब इसे कोई हल नहीं कर पाया तो वर्ष 2013 में आइलैंड की अमेरिकन मैथेमेटिकल सोसायटी के जरिए इनामी राशि बढ़ाकर एक मिलियन यूएस डॉलर कर दी।
फार्मूला लगभग 37 वर्षों से गणित की गुत्थी बना हुआ है। अब एक भारतीय ने भी फार्मूले को सिद्ध करने का दावा किया है। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा के रहने वाले जगदीश कर्मा ने न सिर्फ इस सूत्र की व्याख्या की है, बल्कि इसे सही भी सिद्ध करने का दावा किया है। उनके इस शोध को एक अंतरराष्ट्रीय जर्नल में जगह भी मिली है। दो साल तक कोई अन्य व्यक्ति इसी तरह का कोई दावा नहीं करता है तो यह उपलब्धि कर्मा के नाम पर दर्ज हो जाएगी।
![]() |
| स्वप्निल कर्मा और जगदीश कर्मा |
कर्मा को बील कंजेक्चर सिद्ध करने में करीब 6 माह का वक्त लगा था। कर्मा ने दावा किया एंड्रयू बील का फॉर्मूला सही है। कर्मा ने शोधपत्र को अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशन के लिए भेजा। मई 2017 में ग्लोबल जनरल ऑफ प्योर एंड अप्लाइड मैथमेटिक्स नामक जर्नल में शोध प्रकाशित हुआ। वर्ष 2014 में उज्जैन में आयोजित नेशनल सेमिनार ऑन द कॉन्ट्रिब्यूशन ऑफ रामानुजाचार्य इन मैथेमेटिक्स में भी कर्मा के प्रयासों को सराहना मिली थी। सूत्र सिद्ध करने में जगदीश कर्मा के पुत्र स्वप्निल कर्मा ने भी सहयोग किया है।
बील कंजेक्चर के अलावा कर्मा गणित के दो अन्य फार्मूले भी इजाद करने का दावा करते हैंं, जो गणित के दो बड़े मिलेनियम प्रॉब्लम्स को हल कर सकते हैं। इसमें किसी भी संख्या तक कुल कितनी अभाज्य संख्याएं बनेंगी इसको ज्ञात करने का सूत्र भी शामिल है। इसी तरह कर्मा रामानुजन संख्याएं ज्ञात करने का फार्मूला बना लेने का भी दावा कर रहे हैं। वे इन फॉर्मूलों को भी अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित कराने की तैयारी कर रहे हैं।
गणित की जटिल पहेलियों को सुलझा लेने का दावा करने वाले जगदीश कर्मा ने 12वीं तक ही गणित विषय पढ़ी है। इसके बाद ड्राफ्टमैन में डिप्लोमा, बीकॉम, एलएलबी एवं एमए तक पढ़ाई की है। वह ज्योतिष विद्या में भी महारत रखते हैं।
तो आपको भी गणित में रुचि है, तो फार्मूले को सिद्ध करने की कोशिश कर सकते हैं। फार्मूले को सही या गलत सिद्ध करना है। फार्मूला सिद्ध कर दिया तो आप भी करोड़ों रुपए के इनाम के हकदार बन सकते हैं। क्योंकि सूत्र को सिद्ध करने वाले के लिए 01 मिलियन यूएस डॉलर का इनाम है। इनाम के साथ एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं।



0 Comments