Care for Green

मेरा नया ब्लॉग CARE FOR GREEN

आज जलवायु परिवर्तन का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। बाढ़, सूखा, बढ़ता तापमान, जलसंकट, बीमारियां आदि इसकी निशानियां हैं। हमारी महत्वाकांक्षाओं ने ही ऐसी समस्याओं को जन्म दिया है। हम जैसे जैसे तरक्की कर रहे हैं, वैसे वैसे प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर हम अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। इसका खामियाजा पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव जंतुओं, वनस्पतियों सहित यहां मौजूद प्राकृतिक संसाधनों तक को भुगतना पड़ रहा है।


ऐसा भी नही है कि हम अपने पर्यावास को फिर से बेहतर नहीं बना सकते। इसी क्रम में जलवायु एवं पारिस्थितिकी सहित जीव जंतुओं के संरक्षण सम्बंधी विभिन्न मुद्दों और इस दिशा में हो रहे प्रयासों को लेकर नया ब्लॉग 'care for green' शुरू की है। इसमें तमाम जानकारी हिंदी में देने की कोशिश होगा। हम सबने महसूस किया होगा कि इंटरनेट पर इन विषयों से जुड़ी ज्यादातर जानकारी अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध हैं। इससे लोगों को अकसर सूचनाएं प्राप्त करने में असहजता होती है। पर्यावरण सम्बन्धी हिंदी भाषा के ब्लॉग्स की कमी अखरती है। 

ऐसे में नया प्रयास किया है। पाठक इस लिंक care for green पर क्लिक कर ब्लॉग पर सीधे जा सकते हैं। इसके अलावा साइड बार में उपलब्ध लिंक का भी उपयोग किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments