ईद के दिन ट्यूबलाइट को मिलेगा करंट!

S.Khan June 25, 2017 
इस ईद बॉलीवुड के सुल्तान फिर से कमाल कर पाएंगे। क्योंकि उनकी फिल्म ट्यूबलाइट की ओपनिंग अपेक्षित नहीं रही। वैसे भाईजान की फिल्म छोटे बड़े ज्यादातर सिनेमा घरों में प्रदर्शित हो रही है। बड़े शहरों में तो भाईजान के फैन हैं ही, छोटे शहरों में भी फैंस की तादाद कम नहीं है। फिल्म ट्यूबलाइट की ओपनिंग सलमान खान की पिछली रिलीज हुई फिल्म सुल्तान की तुलना में कम ही रही। विभिन्न वेबसाइट्स के मुताबिक ट्यूबलाइट ने शनिवार तक ४२ करोड़ रु. से ज्यादा की कमाई कर ली है। शुक्रवार को फिल्म ने २१ करोड़ रुपए कमाए थे। जो शनिवार की तुलना में थोड़े कम हैं।


ऐसा लगता है ईद से ट्यूबलाइट में करंट तेजी से दौड़ेगा। क्योंकि भाईजान के फैंस को उनकी फिल्मों को बेसब्री से इंतजार रहता है, और ट्यूबलाइट को लेकर तो खासी उत्सुक्ता था। छोटे शहरों में भी सिनेमाघरों में ट्यूबलाइट का प्रदर्शन हो रहा है। फिलहाल भीड़ कम है, लेकिन ईद से ट्यूबलाइट के पूरी रोशनी से जलने की उम्मीद है। और ईद  सोमवार को मनाई जाएगी। उम्मीद है कि भाईजान की फिल्म कमाई का रिकार्ड फिर से तोड़ेगी।  

सलमान खान ईद पर विशेष तौर पर अपनी फिल्में रिलीज करते हैं। लगभग सभी फिल्में बड़ी हिट साबित होती है। कमाई के मामले में भी ईद पर रिलीज हुईं फिल्में सबसे आगे रही हैं। बड़े शहरों में तो दर्शकों की भीड़ उमड़ती ही हैं, छोटे कस्बों में भी सलमान की फिल्में खूब पसंद की जाती हैं। उनके फैंस तो शायद का ईद का इंतजार कर रहे थे, जो अब आ गई है। फिल्म ट्यूबलाइट में सलमान लक्ष्मण नाम से किरदार निभा रहे हैं, जबकि सोहेल खान उनके भाई रूप में भरत की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में चाइनीज एक्ट्रेस झू झू भी खास भूमिका में हैं। सबसे बड़ी बात शाहरुख खान भी इस फिल्म में नजर आएंगे। 

सलमान खान की ईद पर रिलीज हुईं लगभग सभी फिल्मों ने बड़ी ओपनिंग की है, लेकिन ट्यूबलाइट की कम रही है। इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन फिल्म के सफल साबित होने की पूरी संभावना है। फिल्म को लेकर यह भी कहा जा रहा है, जो लोग भाईजान के फैंस नहीं हैं, उन्हें भी यह फिल्म काफी पसंद आएगी। ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्मों की ओपनिंग की बात करें तो, 2012 में एक था टाईगर ने 32.93 करोड़ रु., 2014 में किक ने 26.40  करोड़ रु., 2015 में बजरंगी भाईजान ने 27.25 करोड़ रु., 2016 में सुल्तान ने 36.54 करोड़ रु. और 2017 में ट्यूबलाइट ने 21.15 करोड़ रु. पहले दिन कमाए हैं। सोमवार को ईद है... फिर क्या कहने...।

Post a Comment

0 Comments